Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महिला की मौत

Etawah News: नसबंदी कैंप में नसबंदी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सरकार की ओर से महिला एवं पुरुष नसबंदी के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के साथ कैंप लगाकर महिलाओं की नसबंदी करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए गए थे। जिसमें 11 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हुए थे। फिलहाल 6 ही नसबंदी हो सकी और सातवीं नंबर की महिला की नसबंदी के दौरान हालत बिगड़ गई। बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को महिला नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 11 महिलाओं की नसबंदी करने का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें छह सफल ऑपरेशन होने के बाद सातवें नंबर पर नसबंदी के लिए पहुंची 35 वर्षीय संगीता पत्नी हरिपाल निवासी शेखपुर पचार थाना चौबिया की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद स्वास्थ केंद्र से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर बताते हुए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया गया। मृतक संगीता पाल की ननद राज कुमारी जोकि उसके साथ बसरेहर सीएचसी नसबंदी कैंप गई थी। उसने बताया कि 6 महिलाएं नसबंदी करवाकर बाहर निकल आईं लेकिन मेरी भाभी बहुत देर हो जाने के बाद भी बाहर नहीं आईं। तब मैंने वहां के स्टाफ से भाभी से मिलने का अनुरोध किया ले...

Etawah News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): क्षेत्र के ग्राम कुरसैना मे एक 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर उसका पोस्टमार्टम कराया है वही उसकी पुत्रियों का आरोप है कि उसकी मां को भाभी ने गला दबा कर मार दिया है। मृतिका कुरैसा बेगम पत्नी सामीन अली तथा उसकी पुत्र बधू मीना के साथ आपस मे विबाद हो गया था जिसके चलते मृतिका कुरैसा बेगम की तबियत बिगड गई उसके पुत्र शाहरूख, सलमान इटावा जीवन हॉस्पीटल ले गये जहां से डाक्टरो ने उसे सैफई पीजीआई भेज दिया बीती रात 11 बजे उसके दम तोड दिया मृतिका की पुत्रिया मोहनी, सोनी ने आरोप लगाया कि उसके भाई शाहरूख बिना खाना खाये चले गये थे जिसके चलते सांस और बहू मे लडाई हो गई थी मेरी भाभी मीना ने मेरी मां का गला दबा दिया है जिससे उसकी तबियत खराब हो गई और बाद मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दकी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है इसके बाद ही मालुम पडेगा इसकी मौत कैसे हुई है मृतिका की पुत्रवधु मीना से पूछताछ की जा रही है।