Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चम्बल में बाढ़ के हालत

Etawah News: सांसद ने आला अधिकारीयों संग की राहत कार्यो की समीक्षा

ब्यूरो संवाददाता इटावा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और इटावा के सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा के लिये जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद प्रो कठेरिया ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में चलाये जा रहे राहत और बचाव कार्यो की जानकारी ली। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य कागजो तक सीमित न रहे बल्कि सही पीड़ित तक राहत पहुंचनी चाहिए सांसद ने कहा की पिछले साल आई बाढ़ में सैकड़ो प्रभावितों को राहत उपलब्ध नही हो पाई थी जबकि शासन राहत पहुचाने का दावा कर रहा था, उन्होंने कहा इस साल ऐसा नही होना चाहिए। सांसद प्रो कठेरिया ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लगभग 1400 ग्रामीणों को अभी तक सुरक्षित स्थानों तक पहुचा दिया गया है, और उनके रहने, खाने पीने का प्रबंध कर दिया गया है, प्रभावित इलाकों में रोशनी के लिये जेनरेटर की व्यवस्था कर दी गई है।

Etawah News: डीएम एसएसपी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत सामग्री बांटी

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा : जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से वार्ता की गई साथ ही राहत सामग्री का वितरण किया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा जनपद इटावा से होकर गुजर रही यमुना एवं चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण थाना भरेह, चकरनगर, बढ़पुरा क्षेत्रांतर्गत आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का स्ट्रीमर के द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से वार्तालाप करते हुए आवश्यक वस्तु एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने हेतु संबंधित अधिकारियों, पुलिस टीमों व एसडीआरएफ टीमों को निर्देशित किया गया एवं लोगों को नदियों तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई जिससे कि किसी भी जनहानि होने से बचा जा सके । एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जिन गांव में पानी भर गया है और उनका मोबाइल नेटवर्क और सड़क संपर्क टूट गया है वहां पर वायरलेस सेट के साथ पुलिस की तैनाती कर दी गई है त...

Etawah News: चंबल खतरे के निशान से ऊपर, जायजा लेने पहुचे आला अधिकारी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कोटा बैराज और गांधी सागर बांध से पानी छोड़े जाने से चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। चकरनगर तहसील क्षेत्र के कांयछी, चकरपुरा व भरेह के भरेश्वर मंदिर के मुख्य मार्ग पर भर गया। कई गांव का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। चंबल किनारे भरेह क्षेत्र के गांव गढ़ाकास्दा व सिकरोड़ी पुल व चकरनगर क्षेत्र के खिरीटी गांव के पास मुख्य सड़क मार्ग पर भर गया। इस संबंध में तहसीलदार श्रीराम यादव ने बताया कि चंबल का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कांयछी व चकरपुरा समेत कुछ गांव के रास्ते डूब गए है। प्रशासन ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हरौली बहादुरपुर, नीमा डाडा, चकरपुरा, कायछी आदि को बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश समेत कई अधिकारियों ने भरेेह, बिठौली, सहसों, चकरनगर, पछायगांव आदि बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर दिए जरूरी दिशा निर्देश। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि बाढ़ की स्तिथि पर लगातार नज़र रखी जा रही है। स्तिथि नियंत्रण में है, प्रभावित लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुचा दिया गया है। चकरनगर क्षेत्र में प...