Skip to main content

Posts

Showing posts with the label के.आसिफ

Etawah News: के.आसिफ चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन

आशीष कुमार  इटावा: विश्व सिनेमा को मुगले आजम जैसी ऐतिहासिक फिल्म देने वाले महान फिल्म निर्देशक के.आसिफ की स्मृति में शनिवार को ‘के.आसिफ चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ के 6वें संस्करण का भव्य उद्घाटन हुआ। देश और दुनिया की तमाम प्रशंसित फिल्मों के प्रदर्शन के साथ ही पहले दिन कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।  इटावा के पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में फिल्म फेस्टिवल का उद्धाटन नगरपालिका परिषद इटावा की अध्यक्ष नौशाबा फुरकान, चंबल संभाग के पुरातत्त्व अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा, छायाकार सुनील दत्ता, सिनेमेटोग्राफर शारिक हैदर नकवी, फिल्म निर्देशक उमेश गोन्हजे, प्रो.मोहन दास और डॉ श्यामपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान इटावा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद और प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दिनेश शाक्य भी मौजूद रहे। उद्धाटन समारोह की अध्यक्षता पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा के प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह और संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमाकांत राय ने किया। उद्घाटन समारोह में फिल्म फेस्टिवल की  आयोजन समिति के अ...