Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भू माफिया की गिरफ्तारी की मांग

Etawah News: भू माफिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल धरने पर बैठे

ब्यूरो संवाददाता इटावा : तहसील में आधा सैकड़ा लेखपाल धरने पर बैठ गए लेखपालों की मांग है कि हाल ही में एक लेखपाल पर दबंगों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई जिस कारण उन्होंने पूर्व में ही अधिकारियों को धरने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर आज लेखपाल संघ तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। वहीं , धरने के कारण तहसील संबधित कार्यों में बाधा उत्पन्न भी हो रही है। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र एकता कालोनी क्षेत्र में 3 नवंबर को लेखपाल शिवराज सिंह यादव सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे थे। उसके बाद वहां मौजूद भू माफियाओं ने लेखपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही सरकारी दस्तावेज भी छीन कर ले गए थे। इस घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लेखपाल का उपचार करवाया , साथ ही दो नामजद भू-माफियाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। लेकिन 15 दिन इस घटना को बीत गए हैं उसके बावजूद भी अब तक दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। धरने पर बैठे लेखपाल संघ के पदाधिकारी ने बताया कि यह ...