ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले में पशुओं को होने वाली वायरल लम्पी बीमारी के जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। राजस्थान और हरियाणा में इस वायरल का खतरा काफी तेजी से फैल रहा है। यूपी सरकार के निर्देश पर जिले में 5 हजार वैक्सीन के डोज भेजे गए है। जोकि आगरा , फिरोजाबाद से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जायेंगे। वही जिले में लगने वाले पशु बाजारों को अब अनिश्चिकालीन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जसवंतनगर क्षेत्र में लम्पी वायरल से ग्रस्त पशु देखे जाने पर किसानों की चिंता बढ़ गई है। पशु चिकित्सा विभाग ने वैक्सीनेशन टीमों को ग्रामीण इलाकों में भेजना शुरू कर दिया है। बताते चले देश के कई राज्यों में इस समय ‘ पशुओं में लम्पी वायरल के चलते किसान और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। पशुओं में होने वाली घातक बीमारी लम्पी का खौफ जिले में दिखने लगा है। जिसके चलते शासन के निर्देश पर जिले में लगने वाले पशु मेला को अनिश्चिकालीन तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिये गये गए है। मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी नीरज गौतम ने जिले के बॉर्डर क्षेत्रो में पशु पालकों यहां लम्पी वायरल का टीकाकरण करने के लिए टीमें लगाई है।...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें