ब्यूरो संवाददाता इटावा: सफारी पार्क प्रबंधन नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने में जुटा है। प्रबंधन ने लायन सफारी के पांच हेक्टेयर इलाके में चार एशियाटिक शेरों को छोड़ दिया है, जिन्हें देख पर्यटक काफी खुश हैं। अब नए साल पर फोर डी थियेटर को भी चालू करने की तैयारी है। इटावा सफारी पार्क के उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि 25 दिसंबर से पर्यटकों के इटावा सफारी पार्क में बड़ी तादाद में आने की उम्मीद है। सफारी का मुख्य आकर्षण एशियाटिक लॉयन है। इसलिए प्रबंधन ने लायन सफारी के पांच हेक्टेयर इलाके में चार शेरों को छोड़ दिया है। पहले ये शेर एक बाड़े में बंद थे। पर्यटक बंद गाड़ी में बैठ शेरों को खुले में घूमते हुए देखेंगे। जिस हिस्से में शेरों को छोड़ गया है वहां डाक्टरों की एक टीम भी हमेशा मौजूद रहती है। डॉ. राबिन यादव की अगुआई में यह मेडिकल टीम सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मौजूद रहती है। अगर कोई शेर किसी पर्यटक पर हमला करता है तो टीम बचाव करेगी।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें