ब्यूरो संवाददाता इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आलमपुर हौज स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में 5 फ़ीट लम्बा नाग (कोबरा) देखकर अचानक हड़कंप कट गया। देर शाम खतरनाक कोबरा को घर मे देखकर वहां काम कर रहे कर्मचारी बेहद दहशत में आ गये। सूचना मिलते ही सर्पमित्र डॉ आशीष ने मौके पर पहुंच कर 5 मिनट में ही रेस्क्यू कर सभी कर्मचारियों को भय मुक्त कर दिया। फैक्ट्री मालिक ने जानकारी देते हुये बताया कि,हमने एक कोबरा सर्प को घर मे ही रखी रिफाइंड की टीन के पीछे बैठे देखा था। तब हमारे बेटे विकास राजपूत ने डॉ आशीष को फैक्ट्री में एक कोबरा सर्प के दिखाई देने की सूचना दी। डॉ आशीष ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृत वास में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया जिससे कोई भी जनहानि नही हुई। वहीं नगर पालिका परिषद इटावा के ब्रांड एम्बेसडर व मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये बताया कि,यह एक खतरनाक नर कोबरा था जिसमें खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक विष मौजूद होता है । यदि कभी आपको किसी कोबरा या करैत का दंश (बाइट) हो भी जाये तो कृपया झाड़ फूंक य...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें