Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एएनएम छात्रावास

Etawah News: एएनएम छात्रावास में घुसे बदमाश, छात्राओं के हल्ला मचाने के बाद हुए फरार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत सीएमओ कंपाउंड के अंदर बने छात्रावास में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एएनएम छात्राओं के आवासों से चोरी के इरादे से बाथरूम के अंदर से घुसकर बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। छात्राओं के विरोध के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि पास में लगे एक सीसीटीवी में एक चोर कैद हो गया, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इस छात्रावास में प्रदेश के विभन्न जनपदों की 19 छात्राएं रह रही है। घटना से आहत छात्राओं ने पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर एसएसपी संजय कुमार से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि कल देर रात उनके छात्रावास के कमरे में चार लोग मुंह पर नकाब बांधकर जबरदस्ती घुस आए, जिसके बाद छात्राओं के चिल्लाने पर कई छात्राओं ने इकट्ठा होकर बदमाशों का विरोध किया, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आज हम सभी छात्राएं इकट्ठा होकर एसएसपी संजय कुमार से मुलाकात कर छात्रावास के पास पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने हम सभी को छात्रावास के पास पुलिस की सुरक्षा का आश्वासन दिया है और बद...