ब्यूरो संवाददाता इटावा : होटल मालिक के साथ लूट व मारपीट की घटना की जांच पड़ताल करने पहुची पुलिस को जाँच के दौरान होटल के कमरों में युवक-युवतियां बिना आधार आईडी के रुके मिले। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों के नाम पता जानकर उनको जाने दिया। वहीं एक युवक युवती ने होटल कमरा अंदर बंद कर लिया। पुलिस के खुलवाने पर भी दोनों बाहर नहीं निकले। होटल के स्टॉक रजिस्टर में जिन लोगों के नाम चढ़े थे उनकी कोई आईडी होटल में जमा नही थी। गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात्रि होटल अनुभव के संचालक मनोज कुमार पुत्र श्यामसुंदर निवासी नगला हरजू इटावा कचौरा रोड स्थित रेलवे पुल के पास नामजद हमलावरों के द्वारा उनके साथ लूटपाट करने का आरोप लगाया था। इसकी सूचना पर पुलिस छानबीन करने होटल में गयी हुई थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि लूट मारपीट की घटना की जांच पड़ताल करने के लिए होटल आए हुए थे, लेकिन होटल के स्टॉक रजिस्टर में जिन लोगों के नाम चढ़े थे उनकी कोई आईडी होटल में जमा नही थी। इस लापरवाही पर कल तक आईडी दिखाने के लिए कहा गया है। अगर नही दिखाई तो नियमों का उल्लघंन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें