संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवंतनगर : माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं मद्देनजर जिलाअधिकारी अवनीश राय मंगलवार को व्यवस्थाओं को चैक करने जसवंत नगर इलाके पहुंचे। उन्होंने तीन इंटर कॉलेजों राजकीय बालिका इंटर कालेज, हिंदू विद्यालय इंटर कालेज और बी एस टी बलरई सेंटरों पर नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराने की व्यवस्थाओं को चैक करते हुए परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, लाइट, सीसी कैमरो तथा बोर्ड के प्रश्नपत्रों व प्रपत्रों के रखरखाव को चैक किया। सबसे पहले कलेक्टर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां परीक्षा देने के लिए व्यवस्थाओ के साथ ही कक्षों में लगे सीसी टीवी कैमरों की दुरुस्तगी और उन्हे ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए। एग्जाम सेंटरों में शांति पूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराने वाले हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जब पहुंचे तो वहां प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव से पेपर्स रखने की व्यवस्था जान बेहद संतुष्ट हुए। सी सी टी वी कैमरे भी उन्हे मानक अनुसार कक्षों में लगे मिले। उन्हे बताया गया कि हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज केंद्र पर पिछले वर्षों में आई...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें