Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बेपटरी ट्रेन

Etawah News: ड्राईवर की सूझबूझ से बेपटरी ट्रेन से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रेलवे स्टेशन के पास माल गाड़ी डिरेल होने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी के दो बोगियां पटरी से उतरने की सूचना पर टेक्निकल टीम , रेलवे अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। करीब 45 मिनट रेलवे ट्रैक बाधित रहा। रेलवे अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है। मौके पर ट्रैक के पहिये के निशान को देखते हुए बोगी उतरने की बात को नकारा नही जा सकता है। जानकारी के अनुसार इटावा रेलवे जंक्शन से चंद मीटर दूर पर माल गाड़ी डिरेल होने की सूचना मिली जिसके बाद कुछ दूर चलने के बाद डिरेल बोगियां ट्रैक पर वापस चढ़ आई। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मारुति कार कंपनी की स्पेशल कार्गो मालगाड़ी कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। तभी किसी कारण बोगियां ट्रैक से उतरकर कुछ दूर चलने पर वापस ट्रैक पर आगई। इस बात की अधिकारी भलई पुष्टि नही कर रहे , लेकिन घटना स्थल पर खड़ी माल गाड़ी के नीचे रेल पटरी पर बने पहिये के निशान से माना जा रहा है कि माल गाड़ी का पहिया उतरा और किसी कारण वापस ट्रैक पर चढ़ गया। इस सूचना पर मौके पर पहुचे स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीणा समेत र...