ब्यूरो संवाददाता इटावा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर जिला खेल कार्यालय द्वारा 24 नवंबर को जनपद स्तरीय हॉकी व क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की कोई भी टीम प्रतिभाग कर सकती है। ऐसे में विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हॉकी खेल के लिए साकिब मेवाती व क्रिकेट के लिए विजेंद्र सिंह से संपर्क किया जा सकता है। प्रतिभाग के लिए टीम अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता के एक दिन पहले निशुल्क जमा करा सकती है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें