संवाददाता : दिलीप कुमार इटावा : चंबल विद्यापीठ द्वारा आयोजित 'चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2' चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस क्रिकेट मैच का 1 अप्रैल को चंबल घाटी के भगत सिंह नाम से विख्यात शहीद डॉ. महेश सिंह चौहान के शहादत दिवस पर शुभारंभ होगा। समापन समारोह 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर होगा। चंबल क्रिकेट लीग-2 का पोस्टर आयोजन समिति द्वारा रिलीज कर दिया गया। इस अवसर चंबल विद्यापीठ संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि इस लीग से घाटी की सकारात्मक छवि बनी है। इस बार भी बिलौड पंचायत के इस बीहड़ी गांव में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा होगा। चंबल अंचल के जालौन, औरैया, भिंड, इटावा, बाह, मुरैना और धौलपुर के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। विभिन्न जनपदों की टीमें अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। क्रांतिकारी लेखक डॉ. राना ने सभी से सहयोग की अपील की है। आयोजन समिति से जुड़े बाबा परिहार ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि के साथ मेडल, शील्ड और ट्राफी से भी सम्मानित किया जाएगा। द...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें