ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी की सदस्य अर्चना चौबे के कचहरी रोड स्थित व्यावसायिक परिसर यामहा स्कूटी शोरूम पर शाखा का आगामी सत्र के दायित्वधारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें डॉ कैलाश यादव को अध्यक्ष, मंजू सिंह को सचिव एवं पंकज कुमार सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष एवं नीतू सिंह को महिला सयोजिका पद हेतु सर्वसम्मति से चुना गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर नीलिमा चौधरी, संगठन सचिव अंजू चौधरी महिला सह संयोजिका करुणा बंसल का भी आगामी सत्र हेतु सर्व सम्मति से निर्वाचन हुआ। शाखा का यह निर्वाचन चुनाव अधिकारी विवेक कुलश्रेष्ठ एवं संजय मिश्रा की देखरेख मे सभी की सहमति से किया गया। आज की बैठक मे प्रीतम खन्ना, पूरन सिंह पाल, शमीम बेगम, नीलिमा चौधरी, अनीता सिंह, दिनेश कुमारी, सुशीला राजावत छाया चौबे, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, करुणा बंसल, डॉ गीता श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, शुची पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे । अन्त मे सभी का आभार अध्यक्ष अंजू चौधरी ने व्यक्त किया। फिलहाल दायित्व ग्रहण होने तक पुरानी टीम ही सभी के सहयोग से काम करती रहेगी।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें