Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जलभराव

Etawah News: मैनपुरी फाटक अंडरपास पुल में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

ब्यूरो संवाददाता इटावा : शहर के प्रमुख मार्ग मैनपुरी आगरा रोड पर बने मैनपुरी फाटक अंडरपास पुल को बने कई वर्ष बीत गए हैं। लेकिन जबसे इस अंडरपास पुल का निर्माण कार्य हुआ है तब से अब तक यहां हर वर्ष जनता व हर आने जाने वाले राहगीरों को बरसात के दिनों में मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि यहां बारिश के दिनों अंडरपास में जलभराव हो जाने के कारण हजारों वाहन डूब कर खराब हो चुके हैं।  इस अंडरपास में कई बार अधिकारी व जनप्रतिनिधि यहां जलभराव में मुसीबतों का सामना कर चुके हैं। जिससे जनता काफी नाराज रहती थी। लेकिन अब इस समस्या को निजात दिलाने की नगर पालिका से नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति गुप्ता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने ठान ली है और स्वयं लगातार दिन रात कई घंटों बैठकर अपने देखरेख में निर्माण कार्य कराने में जुटे हुए हैं। कुलदीप गुप्ता ने बताया लंबे समय से जनपद व इस जनपद में आने जाने वाले राहगीरों को यहां बरसात में जलभराव का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि 10 दिनों बाद इस मैनपुरी फाटक अंडर ब्रिज पुल में जलभराव नहीं होगा उन्होंने बताया हमने दिल्ली में...

Etawah News: भारी बारिश से जलभराव से जनजीवन बेहाल, ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फैल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद में शुक्रवार को सुबह सें तेज बारिश होने के चलते कई जगह जलभराव की समस्या से बाढ़ जैसे हालात देखने को मिलें। शहर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश परेशानी का सबब बन गयी। वही इस बारिश में नगरपालिका का ड्रेनेज सिस्टम भी फेल दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर दिनभर बिजली कटौती का भी लोगों ने सामना किया। आफत भरी इस बरसात ने शहर के यातायात को पूरी तरीके से ठप कर दिया। लोग घरों में ही कैद होकर रह गए मौसम विभाग की मानें तो इस बीच कुल 65 मिली मीटर बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही बरसात के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट की भी आयीं हैं। बारिश से खुली नगर पालिका की पोल वहीं बारिश में पालिका की सफाई की पोल भी खुल गयीं। पालिका ने बरसात से पहले नाले की सफाई को लेकर तेजी से अभियान चलाया गया था। पालिका की ओर से भी बार-बार यह दावा किया जा रहा है था कि समय रहते नालों की सफाई पूरी कर ली गयीं है लेकिन इन सबके बावजूद शहर क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर पालिका के सफाई के दावों की पोल खुल गई। मुख्य बाजार बजाजा लाइन में कई फीट तक पानी भर गया तेज बारिश ...