Skip to main content

Posts

Showing posts with the label के.के. महाविद्यालय

Etawah News: के.के. महाविद्यालय में होगा कुटा का अधिवेशन और चुनाव

ब्यूरो संवाददाता इटावा : कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा ) की एक वृहद कार्यकारिणी बैठक ब्रह्मानंद कालेज , कानपुर में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से आगामी अधिवेशन के 0 के 0 कॉलेज , इटावा में दिनाक 16 व 17 अप्रैल 2020 को सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य हो कि कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ , ( कूटा) कानपुर विश्वविद्यालय प्रदेश का महाविद्यालयी शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन है , जो शिक्षक हितों व उनकी समस्याओं के निदान हेतु निरंतर संघर्षरत रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ 0 महेन्द्र सिंह एवम शिक्षक संघ की अध्य्क्ष डॉ 0 चित्रा यादव ने अपने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि कूटा ने कर्म क्षेत्र महाविद्यालय को चुनावी अधिवेशन का दायित्व देकर महाविद्यालय परिवार को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। के 0 के 0 कॉलेज परिवार इस दायित्व को पूर्ण मनोयोग से सफल बनाने के लिए दृढसंकल्पित है। महाविद्यालय के इतिहास में प्रथम बार कूटा का अधिवेशन होने जा रहा है , इस हेतु महाविद्यालय में अधिवेशन हेतु विभिन्न कमेटियां बनाकर वृहद रूप से तैयारियां शुरू करा दी गयी है। कूटा का अधिवेशन के 0 ...