Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गंगा समग्र इकाई

Etawah News: गंगा समग्र इकाई का एक दिवसीय अभ्यास आयोजित, सफाई और जलीव जीवों को बचाने की अपील

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा/चकरनगर: गंगा समग्र कानपुर प्रान्त की इटावा इकाई की तरफ से एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन यमुना और चम्बल के संगम स्थल भरेह पर स्थित भारेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया। अभ्यास वर्ग में 50 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रतिभागी पदाधिकारियों और सदस्यों ने यमुना किनारे भ्रमण कर वहां की जैव विविधिता, कृषि आवास और जीवन की जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त की और द्वितीय सत्र में गंगा समग्र की गतिविधियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में गंगा समग्र के सहायक नदी प्रमुख और नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कई राज्यों के काम को देख चुके राजीव चौहान ने गंगा और यमुना के सामाजिक महत्व और पर्यावरणीय महत्व को बताते हुए जनसहभागिता से हो रहे सकारात्मक परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत आबादी इन नदियों पर आश्रित है और इन नदियों के आश्रय में कई पशु पक्षी हमारे वातावरण में जिंदा रहते हैं, इसलिए इन्हें बचाना आवश्यक है। जिला संयोजक अवनीन्द्र सिंह जादौन ने इस अभियान को जनआंदोलन के रूप में घर घर तक पहुंचाने के लिए गंगा समग...