Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रेडियोलॉजिस्ट

Etawah News: बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर हुआ सील

ब्यूरो संवाददाता इटावा: स्थानीय लोगों की शिकायत पर शहर में नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को  सदर एसडीएम के नेतृत्व में सील कर दिया गया है। यह अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना रेडियोलॉजिस्ट के कई दिनों से संचालित हो रहा था। अल्ट्रासाउंड सेंटरों के विरुद्ध अभियान शुरू हो गया है। जो आगे भी जारी रहेगा। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव व पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ श्रीनिवास यादव ने आईटीआई चौराहा के निकट गंगा विहार कॉलोनी के पास संचालित हो रहे ज्योति अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण शुक्रवार को किया। इस अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत की गई थी। यहां पर नियमों का उल्लंघन होते हुए मिला।  नोडल अधिकारी डॉ श्रीनिवास यादव ने बताया कि सेंटर बिना रेडियोलॉजिस्ट के लगभग 20 25 दिनों से संचालित हो रहा था। डॉक्टर द्वारा लिख कर दिया गया है यहां पर वह काम नहीं करना चाहते हैं। इसी के चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक लकी यादव के सामने सेंटर को सील किया गया है। उन्होंने बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा जो अल्ट्रासाउंड सेंटर नियम विरुद्ध चलते हुए मिलेगें तो उन्हें सील किया जाएग...