Skip to main content

Posts

Showing posts with the label युवक ने लगाई फांसी

Etawah News: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा) : कस्बा के लोहामंडी स्थित नुनहैया मोहल्ला निवासी गणेश टेंट हाउस परिवार के गिरीश कुमार गुप्ता के पुत्र राजा गुप्ता( उम्र 22 वर्ष) ने मंगलवार शाम नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर और उस पर लटक कर अपनी जान दे दी। युवक अविवाहित था। जानकारी के मुताबिक हार्डवेयर विक्रेता गिरीश चंद की दुकान यहां बजाजा लाइन में सब्जी मंडी के ठीक सामने स्थित है। उनके दो पुत्रों में एक पुत्र नई दिल्ली में नौकरी करता है और यह दूसरा पुत्र राजा हार्डवेयर की दुकान पर ही बैठता था। आज सुबह से वह गायब था और उस को तलाशा जा रहा था। मंगलवार देर शाम जब उसकी तलाश हो रही थी, तो उसका शव उसके घर के पास ही उसके पिता द्वारा बनवाई जा रही दुकानों में अंदर शटर से लटका मिला।  युवक काफी मेहनती किस्म का था और सबेरे ही बाजार में स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान खोल लेता था। बजाजा लाइन की सारी दुकानें बंद हो जाती थी, तब भी वह देर रात तक दुकान खोले रहता था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है यह अभी तक संज्ञान में नहीं आया है कि उसने किन परिस्थितियों मे...

Etawah News: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा : थाना क्षेत्र बसरेहर के अंतर्गत अकबरपुर गांव में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक युवक के परिजनों ने हत्या कर युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक लवकुश के भाई राजवीर ने बताया कि उसका भाई दूसरों की खेती को बटाई पर लेकर खेती करके अपना गुजारा करता था इसी खेती को लेकर गांव के ही एक दबंग युवक से उसका कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था दबंग ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी उन्होंने बताया कि लवकुश देर रात खेत मे पानी लगाने के लिए गया था और घर लौट कर नही आया सुबह जब ग्रामीणों ने खेत ओर जाकर देखा तो उसका शव खेत मे लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्र...