Skip to main content

Posts

Showing posts with the label परेशानी

Etawah News: परेशानी: फीडर न 1 की दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

ब्यूरो संवाददाता इटावा: शहर में रविवार 11.06.2023  को दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। फीडर न 1 से पोषित मोहल्ला बलराम सिंह चौराहा, चौगुर्जी,हर्ष नगर,नौरंगाबाद पुलिस चौकी के आस पास, नौरंगाबाद प्राइमरी स्कूल के आस पास ,घटिया अजमत अली एवम रॉयल होटल से नौरंगाबाद पुलिस चौकी तक इत्यादि क्षेत्रों का इलाका इससे प्रभावित होगा।  इसकी जानकारी अवर अभियंता विनोद कुमार यादव ने दी है। बताया कि फीडर न 1 की 11केवी विद्युत लाइन के आस पास पेड़ो की छंटाई का कार्य किया जाना है जिसके कारण मोहल्ला बलराम सिंह चौराहा, चौगुर्जी,हर्ष नगर,नौरंगाबाद पुलिस चौकी के आस पास, नौरंगाबाद प्राइमरी स्कूल के आस पास ,घटिया अजमत अली एवम रॉयल होटल से नौरंगाबाद पुलिस चौकी तक के समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।