Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ट्रक और बस भिडंत

Etawah News: ट्रक और बस की भिडंत में 5 सवारियां गम्भीर रूप से घायल

ब्यूरो संवाददाता इटावा : इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH2 पर दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस डंपर के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसे का शिकार हो गयी I हादसे में 5 लोग घायल(घायल 3 महिलाएं और 2 पुरुष) हुए जिनको पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दो लोगो की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। बुधवार की सुबह करीब सवा चार बजे इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिलखर नहर पुल के आगे दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही बस तेज गति में होने के कारण आगे चल रहे डंपर के ब्रेक लगाने पर डंपर में घुस गई। इस घटना में प्रतिभा शुक्ला 50 पत्नी ओम नारायण , प्रतिभा शुक्ला 29 पत्नी विपिन निवासी फजलगंज कानपुर , जानसी 20 पुत्री बबलू पाल निवासी जे 34 थाना बर्रा जनपद कानपुर व अशोक मिश्रा 55 पुत्र मुंशीलाल मिश्रा निवासी कानपुर व राबिन 30 पुत्र छोटेलाल निवासी नंद गांव थाना गाजियाबाद घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची इकदिल थाना पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया जहां पर डाक्टर की देखरेख में घायलों का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के...