Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रन फॉर यूनिटी

Etawah News: रन फॉर यूनिटी: 8किलोमीटर की हाफ मेराथन में दौड़े पुलिसकर्मी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने दौड़ लगाई। करीब आठ किलोमीटर तक पुलिस ने दौड़ लगाकर एकता का सन्देश दिया।  बता दें कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रिजर्व पुलिस लाइन से एकता दौड़ का आयोजन हुआ। सभी पुलिस के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने एकत्रित होकर एक पत्रकार द्वारा झंडी दिखाने के बाद यह दौड़ प्रारंभ की। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। इसमें शपथ का भी कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेते हुए एकता का संदेश दिया। जनपद में 121 जगह पर दौड़ का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सभी थाने स्तर पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। पुलिस लाइन में भी आयोजन हुआ है। पूरे जनपद में 121 जगह पर एकता दौड़ का कार्यक्रम हो रहा है। जिसमें शाम को 4 मार्च पास्ट होगा, उससे भी एकता दौड़ का संदेश दिया जाएग...