Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हिंदी भाषण प्रतियोगिता

Etawah News: संगठन अधिकारों की ताकत ने कराया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता: गुलशन कुमार  इटावा: क्षेत्र के ग्राम आराजी जादौपुर में संगठन "अधिकारों की ताकत" की टीम द्वारा विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नामक विषय पर 'भाषण प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के कक्षा 1 से लेकर 5 तक के विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। भाषण प्रतियोगिता में दीया ने प्रथम, प्रवीन कुशवाहा ने द्वितीय व अंकित कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उपहार के साथ-साथ ससम्मान प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विभिन्न तरीकों से लोगों को जागरूक करना है, उनको इस काबिल बनाना है कि वो अपने ऊपर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकें। जिला अध्यक्ष फार्मेसी विंग विशाल बाबू जिला उपाध्यक्ष फार्मेसी विंग आशीष कुशवाहा जिला सचिव वंश अग्रवाल सदस्य शिवप्रसाद, नरोत्तम, रंजना कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Etawah News: सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों  की श्रंखला में हिंदी दिवस के अवसर पर शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज में आज के समय में हिंदी की उपयोगिता नामक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि सुमन यादव ने बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के कारण हिंदी को ठीक से ना तो बोल रही है ना ही समझ रही है। राष्ट्रभाषा हिंदी भारत माता के माथे की बिंदी है यह एक दूसरे को प्रेम से जोड़ने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।  हमें इसका प्रयोग अपने जीवन में किसी एक दिन विशेष पर ही नहीं बल्कि प्रतिदिन करना होगा तभी हम सभी मिलकर इसे इसका  वास्तविक सम्मान दिला सकेंगे। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विद्यालय की शिक्षिका वंदना सक्सेना एवं  कोषाध्यक्ष मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से पूर्ण की। संयोजिका श्यामला पांडे ने विजेताओं के नाम घोषित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रगति चतुर्वेदी ने प्रथम, स्वेच्छा यादव ने द्वितीय...