Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इंडियन फ्लैग कोड

Etawah News : रेलवे स्टेशन पर लहरा रहा फटा हुआ तिरंगा

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जनपद के आदर्श रेलवे स्टेशन पर स्थापित हमारे देश की आन बान शान हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फट गया है लेकिन किसी की भी नजर उस तिरंगे पर नहीं जा रही है।  विदित हो कि, रेलवे स्टेशन पर लगाए गए इस विशाल तिरंगे को पूर्व में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने विधि विधान से लगवाया था जिसे बड़ी ही शान से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सलामी भी दी गई थी। लेकिन आज हालत यह है कि, वह फट गया है तो किसी को उस पर ध्यान देने की फुर्सत ही नहीं है। यह बड़ी लापरवाही है या देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान है यह तो इसके जिम्मेदार ही तय करेंगे। भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2002 को इंडियन फ्लैग कोड में संशोधन किया गया था जिसे आम आदमी को भी तिरंगा फहराने की आजादी मिली थी, लेकिन तिरंगा झंडे को लेकर कुछ नियमों का पालन सभी को करना पड़ता है जिसके अंतर्गत फटा या मैला झंडा नहीं फहराया जाना चाहिए। यदि झंडा फट जाए या मैला हो जाए तो उसे एकांत में मर्यादित तरीके से बदल दिया जाए।