Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विकिटकीपर उपेंद्र यादव

Etawah News: जिले के उपेंद्र यादव का IPL में सेलेक्शन, परिजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मुबंई के खिलाफ रणजी ट्राफी में नाबाद दोहरा शतक जमाने वाले रेलवे के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज उपेन्द्र यादव के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सत्र में खरीदे जाने से उनके गृहनगर इटावा में खुशी का माहौल है। जिले के छोटे से गांव जुगरामऊ में जन्मे उपेंद्र को आईपीएल के नीलामी में हैदराबाद सनराइज ने 25 लाख रूपये में खरीदा है। आईपीएल में उनका बेस प्राइज 20 लाख रूपये था। उपेंद्र के चुने जाने से उनके गांव में जश्न का माहौल है और उनके परिजनो को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उपेन्द्र और उनके परिजनो को बधाई दी है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानने वाले उपेन्द्र ने 2016-17 में यूपी रणजी टीम के सदस्य के तौर पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था जबकि पांच फरवरी 2018 को उन्होने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। उपेंद्र के पिता दीवान सिंह यादव हाल में यूपी पुलिस से दरोगा के रूप में रिटायर्ड हुए हैं। मात्र 26 साल के उपेंद्र रणजी ट्राफी में दोहरा शतक जमाने वाले उत्तर...