Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अखिलेश

Etawah News: मुलायम का नन्हा फैन नवरत्न पंहुचा सैफई, पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे अखिलेश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मुलायम सिंह के निधन से दुखी उनका छोटा फैन आखिरकार सैफई पहुंच ही गया। विधायक और पूर्व विधायक के साथ पहुंचकर उसने अखिलेश यादव से मुलाकात की। कानपुर स्टेशन पर जीआरपी सिपाही के द्वारा वीडियो बनाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने 10 साल के नवरत्न लाल यादव को अपने पास बुलवाया। उसने अखिलेश यादव से मुलाकात कर नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। अकेले ही घर से निकला नवरत्न सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नवरत्न घर से अकेले निकल पड़ा। महराजगंज के नौतनवा के गांव मल्हनी फुलवारिया का रहने वाला 10 साल का नवरत्न लाल यादव बेटा सिकंदर यादव आखिरी बार मुलायम सिंह को देखने के लिए घर पर बिना किसी को बताए अकेले ही 525 किमी दूर सैफई की तरफ निकल पड़ा। वह ट्रेन से इटावा तक पहुंच भी गया, लेकिन रास्ता भटकने की वजह से अपनी मंजिल सैफई तक नहीं पहुंच पाया। अखिलेश ने नवरत्न को बुलाया कानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे रोक लिया। जानकारी देते हुए उसने बताया कि मुझे पता चला है मुलायम सिं...

Etawah News: बिहार के सीएम नितीश कुमार व बाहुबली नेता पप्पू यादव सैफई पहुंचे, अखिलेश को दी सांत्वना

ब्यूरो संवाददाता इटावा: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की छाप पूरे देश में थी। हर किसी पार्टी में मुलायम का जादू था,  जो उनके न रहने पर दिख रहा है। मंगलवार को अंतिम दर्शन से लेकर अंत्येष्टि तक देश के विभिन्न प्रांतों, विचारधाराओं के लोग पहुंचे थे। बुधवार सुबह होते ही यह सिलसिला फिर शुरू हो गया। प्रदेशभर से मुलायम शुभचिंतक अफसर, नेता तो कोठी पर पहुंचने ही लगे थे। दूसरे प्रांतों के नेताओं के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे। नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और सांत्वना दी। इस दौरान केसी त्यागी भी मौजूद रहे। अखिलेश से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा कि हम तो पहले से चाहते थे कि सारे पुराने लोग एक हो जाए। वहीं शिवपाल एवं अखिलेश के एक करने के सवाल को टाल गए नीतीश कहा यह वक्त अभी इस बात को करने का नही है। बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव सैफई पहुंचे बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव भी सैफई पहुंच गए हैं। बिहार ...