Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सुघर सिंह कॉलेज

Etawah News: मदर्स डे पर चौ सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित।

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा/जसवंतनगर : माँ बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है।  इस नन्हे मुन्नों की प्रथम पाठशाला के सम्मान के लिए उनकी जीवन की अगली पाठशाला चौ0 सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि इस वर्ष मदर्स डे के अवसर पर कॉलेज की सबसे पहली शाखा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा कई बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन करके सभी माताओं के मनोरंजन किया गया और उनके सम्मान समारोह में कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके और माल्यार्पण करके की गई। इसके उपरांत सभी माताओं के तिलक वंदन के साथ स्वागत किया गया।  इस अवसर पर पिछले सत्र में हिंदी और इंग्लिश मीडियम में नर्सरी से कक्षा आठ तक टॉपर रहे बच्चों को उनकी माताओं के द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने वृद्धाश्रम में छोड़े जाने की हकीकत, उम्र बढ़ने के साथ अपने माता पिता को नासमझ समझना, सफल होने के बाद अपनी मां को सार्वजनिक स्थ...