Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डीएम अवनीश राय

Etawah News: स्वास्थ कर्मी व मरीज कोविड मोक ड्रिल में बिना PPE किट के दिखे, अगली मॉक ड्रिल में कमियां होंगी खत्म: डीएम

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिला अस्पताल में कोरोना वायरस बचाव को लेकर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी अवनीश राय मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने मॉक ड्रिल के समय स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा किस तरीके से कोविड-19 मरीजों अटेंड करना है और उनको कैसे इलाज मुहैया कराना है, इस चीज की सुविधाएं जांची और परखी।  जिसमें जिला अधिकारी को कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग की इस मॉक ड्रिल में कमी नजर आई। इस मामले पर जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि जो कमियां आज दिख रही हैं जल्द ही अगली मॉक ड्रिल की जाएगी और कोविड-19 निपटने की व्यवस्था की जाएगी। बताते चलें कि देशभर में कोरोना वायरस की आहट फिर से सुनाई देने लगी है। जिसके चलते कई राज्य और जिलों में कोविड-19 मिल रहे हैं। उसको लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश भर में जिला अस्पतालों में कोविड-19 से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करवाकर स्वास्थ विभाग को आयोजन करने के निर्देश दिए थे। जिस पर आज मंगलवार को जिला अस्पताल के कोविड-19 हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी तर...

Etawah News: आधार की गोपनीयता रहेगी सुरक्षित: डीएम

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विधान सभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ कर्म क्षेत्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। डीएम अवनीश राय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में डुप्लीकेट या प्रॉक्सी वोटरों का मतदान सूची से हटाते हुए मतदाता सूची को परिष्कृत कर त्रुटि रहित बनाना है। उन्होनें कहा कि इस कार्यक्रम को इस महाविद्यालय में आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि जो छात्र- छात्रायें मतदाता सूची में पंजीकृत है या आने वाले समय में मतदाता सूची में पंजीकरण के पात्र हो जायेगें , उन्हें इस बात को बताना है कि मतदाता सूची में अंकित मतदाताओं को उनके आधार कार्ड से सम्बद्ध करते हुए जिले या प्रदेश ही नही बल्कि देश के किसी कोने में उनका नाम मतदाता सूची में है तो उनसे विकल्प मांगते हुए उनका नाम उनकी मांग के अनुरूप एक स्थान पर अंकित कर दिया जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जायेगें और...