Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डीएम आवास

Etawah News: सूतमिल आवास अवैध भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने घेरा डीएम कार्यालय

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सूत मिल पर आवास विकास और को ऑपरेटिव बैंक के कब्जा खाली कराने की मांग जोर पकड़ गई है। आवास विकास परिषद गेट पर आधा सैंकड़ा किसान , मजदूर अपनी मांगों को लेकर हिन्द किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले अनिश्चिकालीन धरने पर पिछले दस दिन से बैठे है। लेकिन कोई अधिकारी उनसे मिलने उनका हाल जानने अब तक नही पहुंचा। जिससे किसानों की नाराजगी सरकार और प्रशासन के लिए बढ़ गई है। जिससे नाराज किसान और उनके परिवार के सैंकड़ों लोग हाथो में काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंच गये। और डीएम कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। बताते चलें सूत मिल में ली गई भूमि का अब तक किसानों को मुआवजा नही मिला। जिस कारण पीड़ित किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है। उनकी मांग है पुरानी सूत मिल की भूमि जोकि किसानों से ली गई थी। उस पर गलत तरह से आवास विकास परिषद का कब्जा है। उसको और यहां हाल ही में निर्मित इटावा कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड को भी हटाया जाये। गौर तलब है इस भूमि के कब्जे , मुआवजे को लेकर भू स्वामी काफी लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे है। लेकिन अधिकारी , विभाग एक दूसरे के ऊपर ज...