Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा

Etawah News: शोषित वंचित व पीड़ित शिक्षकों ने डी.आई.ओ.एस. कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जनपद के शिक्षकों को न्याय दिलाने को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आज प्रातः 11 बजे से ४ बजे तक अनिश्चित कालीन  धरना/अनशन को जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ हुई सकारात्मक वार्ता एवं शीघ्र निस्तारण के आश्वासन दिये जाने के बाद अगले सप्ताह तक के लिए स्थगित किया गया। प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे ने पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में  व्याप्त  भ्रष्टाचार से साथियों को निजात दिलाने एवं विभाग की रीति नीति को सुधारे जाने तक अंतिम साँस तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेशीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि  कि 2018, 2019, 2020 एवं 2022 का यात्रा भत्ता बिल एवं  गत वर्षों का बोर्ड पारिश्रमिक शिक्षकों का अविलम्ब दिलाया जाए साथ ही प्रबन्धकों की मनमानी पर अंकुश लगे।  प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक व प्रधानाचार्य प्रबंधकों से अत्यन्त ही भयभीत हैं सभी आतंक के साए में जीवन जीने को मजबूर हो रहे ह...