Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जाम की समस्या

Etawah News: अनियंत्रित ऑटो संचालन के चलते जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा, कुल 5 नए ऑटो स्टैंड बनाए गए

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिलेभर में ऑटो रिक्शा चलने के अभी तक कोई भी रूट मार्ग चिन्हित नही है जिस कारण शहरी क्षेत्र में ऑटो, इलेक्ट्रिक रिक्शा की संख्या अधिक होने के चलते शहर में हर समय जाम की बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसके लिए व्यापारी, आम नागरिक शहर की सड़कों पर चलने में काफी कठनाइयों का सामना कर रहा है। हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने उपसंभागीय परिवहन अधिकारी को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके बाद एआरटीओ ब्रजेश कुमार ने ऑटो रिक्शा के लिए रोड मैप तैयार किया है। इस व्यवस्था को शनिवार से लागू करते हुए नगर पालिका क्षेत्र में कुल 5 स्टैंड बनाए गए हैं, जिनके साथ रूट निर्धारित किया गया है। एआरटीओ बृजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक पालिका व नगर पंचायत को एक यूनिक नंबर दिया गया है इसके अलावा संबंधित नगरपालिका व नगर पंचायत के निर्धारित ऑटो स्टेण्ड का भी एक आईडेंटिफाई नंबर निर्धारित किया गया है। इसके बाद रूट का नंबर होगा और इन सभी के साथ ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक ऑटो पर ऑटो स्टैंड पर आने के बाद पे...

Etawah News: व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में अधिकारीयों को जाम की समस्या से रूबरू कराया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आज पुलिस लाइन नवीन सभागार में एसपी सिटी कपिल देव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने शहर में चार पहिया वाहनों के आ जाने से लगने वाले जाम को प्रमुखता से उठाया एवं रोडवेज तिराहा पर रोडवेज की बसों के सड़क पर खड़े होने से लगता है जाम स्थानीय व्यापारी प्रदूषण के कारण संक्रमण बीमारी के शिकार हो रहे हैं इस समस्या को उठाते हुए शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की।  युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा में रामगंज बाजार में पानी की लीकेज पाइप लाइन ठीक कराए जाने की मांग की एवं शहर के बाजारों में बड़े-बड़े गड्ढे भरवाने की मांग उठाई। बसरेहर अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने  कानपुर आगरा हाईवे पर सिंघाड़े के खड़े खेलों को हाईवे से हटाने की मांग की। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी जिला मंत्री संजीव राजपूत जिला मंत्री संतोष कुमार युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह बसरेहर अध्यक्ष सोनू मिश्रा बड़ी संख्य...