Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर

Etawah News: महाभारत कालीन ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर का डीएम एसएसपी ने लिया जायजा

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा/चकरनगर: महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक भारेश्वर’भरेह’ मंदिर का डीएम एसएसपी ने जायजा लिया। महाभारत कालीन ऐतिहासिक भरेह मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर जन सैलाब उमड़ता है। यूपी और मध्यप्रदेश के कई जनपदों के लाखो की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन और पूजन करने आते है। महाशिवरात्रि पर्व पर भारेश्वर’भरेह’ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के लिए डीएम, एसएसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर के साथ ही पैदल मार्ग व पार्किंग स्थल का जायजा लिया।  डीएम अवनीश राय व  एसएसपी मय पुलीस फोर्स भारेश्वर’भरेह’ मंदिर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक इंतजाम जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को शिवभक्तों के लिए पार्किंग और पैदल मार्ग पर शिवभक्तों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  एसएसपी संजय वर्मा ने मंदिर से पैदल ढलान पर वाले रास्तों पर बीच-बीच में लकड़ी के बैरियर तैयार कर लगाने को भ...