Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समाजवादी परिवार

Etawah News: समाजवादी परिवार में शोक की लहर : अखिलेश यादव की ताई का निधन

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई समंद्रा देवी का निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में रात करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उनका इलाज चल रहा था। आज दोपहर 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही किया गया। ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये आज के सभी दौरे रद्द कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, दिवंगत मुलायम सिंह के भाई अभय राम, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत सैकड़ों लोग सैफई में मौजूद रहे। इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी समंद्रा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हाने सैफई पहुंचे। समंद्रा देवी मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी थीं। रतन सिंह यादव का साल 2014 में ही निधन हो गया था। समंद्रा देवी की कुछ दिन पहले हालत ज्यादा बिगड़ी तभी से वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं।  कल रात उन्होंने सैफई मेडिकल यूनिवसिर्टी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद पूरे सैफई परिवार में शोक छा...