Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जिला जेल इटावा

Etawah News: डीएम व एसएसपी ने परखी जिला जेल की व्यवस्थाए

ब्यूरो संवाददाता इटावा: डीएम व एसएसपी ने गुरुवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। 1 घंटे के निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु जेल में नहीं मिली। अधिकारियों ने कैदियों की बैरकों को खंगलवाने के साथ ही बंदियों, कैदियों की समस्याओं को जान उनके शीघ्र निस्तारण को भी जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर 1:30 बजे डीएम अवनीश कुमार राय व एसपी संजय कुमार जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी बैंरकों का निरीक्षण किया और बंदियों से भी उनकी समस्याएं पूछी। लेकिन किसी भी बंदी ने अपनी कोई विशेष समस्या नहीं बताई। जेल अस्पताल, भंडारा व महिला बैरक का भी निरीक्षण किया।  दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी से जेल की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी की। 1 घंटे बारीकी से निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारी दोपहर 2:30 बजे वापस गए।

Etawah News: पोस्को एक्ट में 7वर्ष की सजा काट रहे कैदी की तबियत बिगड़ने के बाद मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिला जेल में सोमवार को देर रात 66 वर्षीय गणेश कुमार चतुर्वेदी पुत्र राम लखन निवासी परशुपुरा थाना बकेवर की तबीयत बिगड़ने के चलते मौत हो गई। जेल प्रशासन ने कैदी की तबीयत बिगड़ने की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे तब तक कैदी की मौत हो चुकी थी।  परिजनों के द्वारा बताया कि कैदी गणेश चतुर्वेदी 2017 में पोक्सो एक्ट में जेल भेजा गया था। जिसके डेढ़ साल बाद हाईकोर्ट से बेल मिल गई थी। सितम्बर 2022 में तारीख न करने के मामले में वारंट जारी होने के बाद फिर से गिरफ्तार करके जेल भेजे गए थे। जिसके बाद न्यायालय ने 15 सितम्बर 2022 को गणेश को दोषी मानते हुए 7 वर्ष की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से गणेश सजा काट रहा था। मृतक कैदी गणेश चतुर्वेदी के भाई दिनेश ने बताया कि भाई की शादी नही हुई थी जिसके चलते वह मेरे साथ ही रहते थे। उन्हें रजिंश के तहत पड़ोसियों ने फंसा दिया था। वह हर तारीख न्यायालय में समय पर करते थे उसके बाद भी उनका वारंट जारी कर दिया गया और उनको फिर से जेल में डाल दिया। जिसके बाद न्यायालय ने उनको सात वर्ष की सजा सुना दी तब से वह जेल ...