Skip to main content

Posts

Showing posts with the label युवक पैर में लगी गोली

Etawah News: जेल से छूट कर आया युवक पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में मिला, दोस्तों पर गोली मारने का लगाया आरोप

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भूप सिंह उत्सव गार्डन के पास पैर में गोली लगने से युवक घायल अवस्था में मिला। जिसका प्राथमिक उपचार होने के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया। युवक पिछले महीने जेल से छूट कर आया है। आधा दर्जन अपराधिक मुकदमें युवक पर दर्ज हैं। घायल ने दोस्तों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।  पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस को एक सीसीटीवी वीडियो भी मिला है जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। बताते चलें कि शुक्रवार को करीब 11 बजे शिवम कठेरिया उम्र करीब 32 वर्ष के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रवाना कर दिया गया।  एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि युवक के पैर में गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली थी, जिस पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को उपचार हेतु जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोतीझील चौकी की घटना है। युवक ने दोस्तों द्वारा गोली मारे ज...