ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम के जुलूस को लेकर शांति व्यवस्था आदि के लिए पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्म गुरुओं, महंतों एवं मौलवियों आदि के साथ-साथ व्यापारी गण एवं नागरिकों आदि ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने जनपद के दूरदराज से आए लोगों से सफाई सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कहा कि ताजिए की ऊंचाई तारों से ऊंची नहीं होनी चाहिए, जिससे कोई समस्या उत्पन्न ना हो,उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि ताजिए का जुलूस कल से निकाला जाएगा इससे पहले आज शाम तक नगर में भ्रमण कर साफ सफाई, पानी आदि की व्यवस्था आज ही देख ली जाए।उन्होंने कहा कि जुलूस के समय जो भी छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं इनको ग्रामीण गौशाला में भिजवाया जाए। उन्होंने कहा कि अनुमति के बिना कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा इसका समय एवं स्थान अवश्य निश्चित कर लिया जाए।उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर एक दूसरे के त्योहारों को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और अप...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें