ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना कोतवाली क्षेत्र के पचराहा मेडिकल केयर यूनिट के पास रखे तीन विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आस पास स्थित दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी। आग से निकलने वाला धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था, जिस कारण शहर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग प्रभारी सनत पटेल ने बताया कि कंट्रोल रूम पर ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। वैसे ही हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। भीषण गर्मी के चलते विद्युत भार अत्यधिक बढ़ा हुआ है। जिस कारण पहले तार और उसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं होने लगती हैं। हाल ही में राजा गंज चौराहा पर रखे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिस कारण 24 घंटे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही थी।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें