Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विजेता

Etawah News: राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मोतीझील क्लब रहा विजेता

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जीआईसी ग्राउंड पर इटावा महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मोतीझील क्लब ने एकता क्लब को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।  फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकता क्लब ने 20 ओवरों में ऑल आउट होकर 135 रन बनाए, जिसमें कप्तान अकरम खान ने 55, सुशील ने 21, साहिल के 16 रन बनाए। मोतीझील की ओर से निशांत ने 3 विकेट लिये। जवाब में उतरी मोतीझील टीम ने निचले क्रम की बल्लेबाजी ने रोमांचक जीत एक गेंद शेष रहते दिला दी। जिसमें सौरभ ने 44 रन की पारी खेली एकता क्लब की ओर से अमित यादव, संचित यादव व राहुल वर्मा ने दो-दो विकेट लिये। मैच की अंपायरिंग गौरव सोनी व गुलजार अहमद गामा ने स्कोरिंग हर्ष ने की। विजेता टीम के कप्तान को विजेता ट्रॉफी व 25000 रूपये नगद व विशिष्ट अतिथि ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद 15000 रूपये नगद प्रदान किए। मैन ऑफ द फाइनल निशांत, मैन ऑफ द सीरीज राहुल वर्मा, बेस्ट बैट्समैन पारस कुमार को भी सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव का ...

Etawah News: खो खो विजेता बच्चों का गुरुजनों व ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

सवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): इटावा प्रदर्शनी एवं महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय खो खो सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में यूपीएस धरवार जसवंतनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन रहे। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मीरखपुर पुठियाँ जसवंतनगर की टीम ने कृपालपुर बसरेहर की टीम पर शानदार जीत दर्ज की। टीम का इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं किट देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जनपद की 18 इंटर कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमे यूपीएस धरवार जसवंतनगर की टीम विजेता एवं हिन्दू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर की टीम उपविजेता रही।  मुख्य अतिथि ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन ने बताया कि विगत वर्षों में धरवार टीम उपविजेता रही है परंतु पहली बार बेसिक के बच्चों ने इंटर कॉलेज की टीमों को परास्त किया है जो अत्यधिक गर्व का विषय है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमरपाल यादव की खेलों के प्रति निष्ठा उनका मार्गदर्शन एवं कुशल खेल अनुदेशक हरिओम शाक्य...