Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तीन मोबाइल

Etawah News: चोरी के जेबरात व तीन मोबाइल के साथ दो शतिर चोर गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जीआरपी पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। मुखबिर की सूचना पर देर रात चेकिंग अभियान में दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से 3 मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी भी बरामद की गई। फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। शनिवार को जीआरपी पुलिस द्वारा दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार किए है। कब्जे से सोने, चाँदी के आभूषण, नगदी व 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। जीआरपी एसओ संजय खरवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा मो. मुश्ताक द्वारा चलती ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सुदेश गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी थाना जीआरपी इटावा जंक्शन के नेतृत्व में एक टीम गठित करके स्टेशन फफूंद से 2 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर सनम उर्फ दुर्लभ उर्फ बाबा अक्षय खन्ना पुत्र विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व 3 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ क...