Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बम्बा में युवक डूबा

Etawah News: बम्बा में नहाने गये तीन ममेरे भाइयों में एक डूबा, पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

ब्यूरो संवाददाता इटावा : थाना बकेवर क्षेत्र के बम्बे में चकरनगर से अपने मामा के दो लड़कों के साथ लखना कस्बे के पास भोगनीपुर झाल नहर पुल से निकले खाकी बम्बे से यमुना नदी में जाने वाले नाले के झरने में नहाते समय एक 17 वर्षीय किशोर डूब गया था। दो अन्य किशोर सकुशल पानी से बाहर निकल आए थे। डूबे किशोर का काफी देर तक कोई सुराग नहीं लग सका लेकिन गोताखोरों ने देर शाम किशोर का शव पानी से बरामद कर लिया। गोताखोरों के साथ चौकी इंचार्ज को भी स्वयं वर्दी उताकर उसे तलाशने के लिए कूदना पड़ा था। चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छिबरौली निवासी हाल निवास चकरनगर अभिजीत सिंह परिहार पुत्र ईश्वरी सिंह उम्र 15 वर्ष बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने मामा के लड़कों शिवा पुत्र शैलेन्द्र सिंह भदौरिया व अनुज सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासीगण भुवनपुरा सांकरी थाना फूप भिंड मध्य प्रदेश के साथ मोटरसाइकिल से नहाने के लिए बंबा आये थे। तीनों किशोर नहाने के लिए जब पानी में उतरे तो अभिजीत नहाते नहाते झरने के बंधा की ओर बढ़ने लगा जहां काफी गहराई थी उसी में डूबकर वह लापता हो गया। साथ नहा रहे दोनों किशोरों ने उसे बचाने की भी कोशिश क...