ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारत विकास परिषद के संस्थापक डा.सूरज प्रसाद की जयंती पर 27 जून को सुबह नौ बजे से भारत विकास परिषद् धर्मार्थ सेवा शाखा के तत्वाधान में राहतपुर स्थित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में सभी मरीजों के लिए ओपीडी के साथ दवाइयों का वितरण निशुल्क होगा। यह जानकारी देते हुए परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं संयोजक कौशल चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा. ए के उपाध्याय होंगे। शाखा की ओर से सभी मरीजों को फल व बिस्किट भी वितरित किए जायेंगे। उन्होंने लोगों से निशुल्क ओपीडी एवं दवाइयों का लाभ उठाने की अपील की है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें