Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कटखने बंदर ने काटा

Etawah News:कटखने बंदर ने सोते हुए व्यक्ति को काटकर किया लहूलुहान, चेहरे पर आए कई टांके

ब्यूरो संवाददाता इटवा: सुंदरपुर रेलवे फाटक के पास के इलाके सराय अर्जुन में एक कटखने बंदर के आतंक से सभी मोहल्ले वासी बेहद परेशान है और खौफ में जी रहे है। मोहल्ले  के निवासी विनीत कुमार ने बताया कि, वे गर्मी की वजह से रात में दरवाजा खोलकर अपने घर के बेडरूम में सो रहे थे तभी अचानक से देर रात्रि 12 बजे के आसपास घर में अचानक से घुस आए एक कटखने बंदर ने अचानक से सोते में उनपर हमला कर उन्हे बुरी तरह से घायल कर दिया जब तक वे मदद के लिए चिल्लाए तब तक वह बंदर उन्हे अपना निशाना बनाकर मौके से भाग चुका था। हमले के बाद विनीत के चेहरे पर कई टांके आए है और अब उन्हें रेबीज के इंजेक्शन भी लगवाने पड़ रहे है।  सभी मोहल्ले वालों की शिकायत है कि हमारी कहीं भी कोई भी सुनवाई ही नही हो रही सारे मोहल्ले वाले इस खतरनाक बंदर से बेहद ही परेशान है और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद ही डरे हुए है। इस मोहल्ले के सभी निवासियों ने जिला प्रशासन से इस खतरनाक बंदर को जल्द से जल्द पकड़वाने की अपील की है। जानकारी के अनुसार अब तक यह बंदर मोहल्ले के लगभग 50 से ज्यादा लोगों में बूढ़े, बच्चे ,पुरुष और महिलाओ को अपन...