ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता लोनी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसी बस और वाहनों से रवाना हुए। कल से गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से राहुल गांधी की यात्रा आयोजित होनी है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए बस और कार से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी देश के अलग अलग राज्यों में सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में लाखों की भीड़ शामिल हो रही है और राहुल गांधी से मिलने लोग पहुंच रहे हैं। दक्षिण भारत से होकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली होते हुए यह यात्रा अब यूपी दिल्ली लोनी बॉर्डर से मंगलवार से शुरू हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि देश को एक करने के लिए राहुल गांधी परिश्रम कर रहे है। इस यात्रा का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। राहुल गांधी ऐतिहासिक यात्रा सिर्फ धर्म समुदाय, जातियों में बंटे लोगों को एक करने के प...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें