Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रदर्शनी का उद्घाटन

Etawah News: जिलाधिकारी ने नुमाइश ग्राउंड में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: जिलाधिकारी अवनीश राय ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित 3 से 5 मार्च तक चलने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का नुमाइश ग्राउंड में फीता काटकर उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जाएगा।  प्रदर्शनी के उद्घाटन के उपरांत जिला सूचना अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को प्रदर्शनी में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये गए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन कराया गया।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव , योगेंद्र सिंह, अशोक कुमार, यतींद्र पाल सिंह, सहित आमजन उपस्थित रहे।