Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चुनाव कार्यक्रम घोषित

Etawah News: शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम घोषित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह चुनाव एसएन इंटर कॉलेज में आठ और नौ जनवरी को कराया जाएगा। उमेश चंद्र यादव को इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा तथा जिला मंत्री राजीव कुमार गोयल ने बताया कि फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष उमेश चंद यादव निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संघ की बैठक में चुनाव कार्यक्रम और चुनाव की तारीख तय कर दी गई है।  Advertisment: निर्वाचन संबंधी आरम्भिक कार्य आठ जनवरी को एसएन इंटर कॉलेज में होंगे। नौ जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाए। बैठक में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया, जिसे स्वीकृत कर लिया गया।