Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 72 करोड़ की मंजूरी

Etawah News: रामनगर रेलवे फ्लाई ओवर के लिए मिली 72 करोड़ की मंजूरी, डेढ़ वर्ष में पूरा करने की रूपरेखा तैयार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : केंद्र सरकार ने जनपद को दिया तोहफा। करीब 72 करोड़ की लागत से डेढ़ वर्ष में फ्लाई ओवर बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। ओवरब्रिज लगभग 750 मीटर लंबा होगा। गौरतलब है कि कई वर्षों से शहर में रामनगर रेलवे क्रासिंग पर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लाइनपार के वासी करीब 10 वर्षों से यहां फ्लाई ओवर की मांग कर रहे थे। 2019 में बीजेपी से लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया ने सांसद बनने के बाद यहां की इस गंभीर समस्या को समझा। सांसद रामशंकर कठेरिया ने रेल मंत्रालय में इस क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए कई बार पत्राचार और स्वयं जाकर रेल मंत्री और अधिकारियों से मांग की। इसके बाद रेलवे ने इस पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। लेकिन यूपी सरकार से इस पर झंडी नहीं मिल रही थी। अब सभी संबधित विभागों की एनओसी रेलवे अधिकारियों को प्राप्त हो चुकी है।इसके बाद अब जल्द इस क्रासिंग पर ओवर ब्रिज तैयार होगा। शनिवार को साल के आखिरी दिन में बीजेपी सांसद व रेलवे के अधिकारी इस क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद ने रेलवे अधिकारियों से इस पुल के निर्माण की जानकारी ली। इस दौरान बीजेपी स...