ब्यूरो संवाददाता इटावा: साथियो आज उपलब्ध शोधन के अनुसार केवल 18 प्रतिशत ई कचरा विधिवत रूप से नस्ट किया जा रहा है शेष 82 प्रतिशत ई कचरा में से कबाड़ी द्वारा जरूरत मंद धातु को निकालकर फेंक दिया जाता है जो की कचरे के रूप में इकट्ठा हो रहा है और विधिवत नस्ट नहीं हो पा रहा है।भारत का ई कचरा बोझ 2022 में लगभग 10 मिलियन टन है जो कि 2050 में 161 मिलियन टन होने की संभावना है।इसलिए हम सभी को अभी से जागरूक रहकर इस ई कचरे के बोझ को कम करने के सहयोगात्मक प्रयास करने होंगे। इसी प्रयास के अन्तर्गत लायंस क्लब इंटरनेशनल एवं हिंदुस्तान ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त साझेदारी में 'डंप एंड डोनेट' शीर्षक से दुनिया के सबसे बड़े ई-कचरा संग्रह अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब इटावा ने शहर के जनमानस से ई-कचरा को डम्प एण्ड डोनेट का आह्वान किया है। यह जानकारी देते हुए लायन्स क्लब इटावा के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने बताया कि दिनांक 13 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक संपूर्ण देश में शुरू किये गए इस अभियान को सफल बनाने हेतु लायंस क्लब इटावा के सदस्य महीने भर चलने वाले इस अभियान के तहत स्कूलों,विभिन्न...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें