Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ग्रामीण आजीविका मिशन

Etawah News: ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने मिशन मुख्यालय द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताते चलें आज बुधवार को उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकाल तक के लिए हड़ताल पर चले जाने की बातें कहीं। आउटसोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ के बैनर तले कर्मचारियों ने मिशन मुख्यालय द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लगातार ग्रामीण , गरीब एवं महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आधी आबादी को रोजगार दिलाने वाला ही बेरोजगारी के कगार पर है। पहले मिशन से संविदा पर कर्मचारी रखे जाते थे। अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जा रहा है। सभी कर्मचारी फील्ड में काम करते हैं। आए दिन इनके साथ दुर्घटनाएं होती हैं , लेकिन मिशन मुख्यालय द्वारा इनके...