ब्यूरो संवाददाता इटावा : थाना इकदिल फ्रेंड्स कालोनी एवम कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत हुई चोरी की कई घटनाओं का एसओजी सर्विलांस तथा सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला सहित छः लोगों को अवैध हथियार व चोरी गए आभूषण व बड़ी मात्रा में साढ़े नौ लाख रु नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की । इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस टीम को 20 हजार रु नगद से पुरस्कृत करने की घोषणा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आज प्रेस को बताया गया कि जनवरी 23 में दीपक जैन पुत्र हरिश्चन्द्र जैन मकसूदपुरा मामा मील के समीप से होलसेल की दूकान से करीब 8 लाख की कीमत के सामान की चोरी की तहरीर दी गई थी।प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के अनावरन हेतु एसओजी/सर्विलांस व थाना कोतवाली से पुलिस टीम का गठन किया गया । मुखविर खास की सूचना पर टीम ने रोड़वेज बस स्टैण्ड के निकट मन्दिर के पास से 01 महिला एवं 05 पुरुषों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, मय जिंदा कारतूस व 02 अवैध चाकू बरामद किये गये । पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद में सुन...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें