संवाददाता: महेश कुमार इटावा: अखिल भारतीय कोरी समाज द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की 132वी जयंती पर अम्बेडकर चौराहे पर निशुल्क प्याऊ का आयोजन किया गया अखिल भारतीय कोरी समाज के नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार शंखवार ने कहा निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था कर राहगीरों को गर्मी में रहत की साँस दी। उन्होंने आगे कहा कि अंबेडकर एक प्रसिद्ध विद्वान और एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में छुआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि अस्पृश्यता को हटाए बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है। बाबा साहेब ने भारत के संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई जिसके चलते उन्हें संविधान का जनक भी कहा जाता है। अखिल भारतीय कोरी समाज के जिला अध्यक्ष दीपकुमार शंखवार ने बताया कि उमस भरी गर्मी में राहगीरों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। इस मौके पर अखिल भारतीय कोरी समाज संस्था से प्रशांत कुमार, सूर्यप्रताप, नितिन, अवधेश, राजेश, अभिषेक कुमार, व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें